
दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।
फरवरी महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 19% घट कर 79,996 रही है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) वाहनों की बिक्री भी शामिल है।
बीते साल इसी महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 98,837 रही थी।
फरवरी 2013 में कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 46,662 रही थी, जबकि फरवरी 2014 में यह 9% बढ़ कर 50,775 दर्ज हुई है।
इस दौरान कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री घट कर 29,221 रही है। जो कि बीते माह 52,175 दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:15 बजे यह 0.14% की कमजोरी के साथ 387.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2014)
Add comment