शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers ) के शेयर में तेजी

बीएसई में वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 32.50 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 30 रुपये तक फिसले। दोपहर करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर 2.25 रुपये या 7.54 की बढ़त के साथ 32.10 रुपये पर चल रहा है। वैस्कॉन इंजीनियर्स की सहायक कंपनी जीएमपी टेक्निकल ने भिवाड़ी में अपने तीसरे विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है। इस इकाई की वार्षिक क्षमता 20 लाख वर्ग फीट पैनल और 36,000 स्टील डोर्स की होगी। इससे जीएमपी को निर्यात बाजार और पश्चिमी- दक्षिण भारतीय क्षेत्र में अपने कारोबार को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख