शेयर मंथन में खोजें

द्वारीकेश शुगर (Dwarikesh Sugar) की रेटिंग्स में सुधार, शेयर 3.51% उछले

द्वारीकेश शुगर इंडस्ट्रीज की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में सुधार आईसीआरए ने किया है। 599.99 करोड़ रुपये की दीर्घावधि ऋण / फंड आधारित / गैर फंड आधारित सुविधा के लिए दी गई (इक्रा)बीबी प्लस' रेटिंग को अपग्रेड करके सकारात्मक आउटलूक के साथ आईसीआर ए बीबीबी-'' रेटिंग दी है। बीएसई में द्वारीकेश शुगर के शेयर आज गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 250 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 267 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 249.65 रुपये तक फिसला। रेटिंग्स में सुधार की खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। दोपहर करीब करीब 2.18 बजे कंपनी के शेयर 8.80 रुपये या 3.51% की बढ़त के साथ 259.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

K

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख