शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) का तिमाही लाभ घटा, आय बढ़ी

सीएंट (Cyient) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी की आय में 13.04% की बढ़त और लाभ में 2.20% की गिरावट हुई है। कंपनी की आमदनी 72.58 करोड़ रुपये से बढ़ कर 83.05 करोड़ रुपये और लाभ 75.64 करोड़ रुपये से घट कर 73.97 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में सीएंट का शेयर बुधवार के 502.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 505.00 रुपये पर खुला। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सीएंट का शेयर करीब पौने 3 बजे तक हल्की मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद लाल निशान पर पहुँच गया। अंत में यह 9.30 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 493.00 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सीएंट का शेयर 641.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 370.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख