शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर इन्फोसिस (Infosys ) का शेयर 8.48% टूटा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में इन्फोसिस के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 4.47% घट कर 3436 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 3597 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 17,322 करोड़ रुपये से 1.22% बढ़ कर 17,535 रुपये हो गयी है। बीएसई में इन्फोसिस के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1186.35 रुपये पर खुले। लेकिन तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट है। पूर्वह्ना करीब 10.45 बजे कंपनी के शेयर 9.75 या 8.48% की गिरावट के साथ 1076,.10 पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 270,086.24 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख