शेयर मंथन में खोजें

स्पाइस मोबिलिटी (Spice Mobility) की सहायक कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी

स्पाइस मोबिलिटी (Spice Mobility) की सहायक कंपनी स्पाइस डिजिटल ने एक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने सन्स्टोन लर्निंग में अतिरिक्त 3.07% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद कंपनी में स्पाइस डिजिटल की हिस्सेदारी 38.54% से बढ़ कर 41.61% हो गयी है। इसके बाद स्पाइस मोबिलिटी के शेयर में उछाल आयी है।
बीएसई में स्पाइस मोबिलिटी का शेयर गुरुवार के 15.80 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 17.45 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 12.03% की बढ़त के साथ 18.30 रुपये पर है। इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 35.60 रुपये और निचला स्तर 11.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख