शेयर मंथन में खोजें

इसलिए नागर विमानन महानिदेशालय करेगा जेट एयरवेज (Jet Airways) की जाँच

खबरों के अनुसार नागर विमानन महानिदेशालय जेट एयरवेज (Jet Airways) के बड़े हुए शुल्क की जाँच करेगा।

जेट एयरवेज ने घरेलू फ्लाइटों में केबिन बैग शुल्क में 900 रुपये की वृद्धि की है। बुधवार को कंपनी ने यह फैसला किया है, जिसकी नागर विमानन महानिदेशालय पड़ताल करेगा। यात्रिओं को क्लास के मुताबिक 7 से 10 किलो वाला एक बैग, एक लैपटॉप बैग और महिला यात्रिओं के लिए एक पर्स की अनुमति है। इसके अतिरिक्त बैग पर यह अतिरिक्त शुल्क वसूला जायेगा।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर गुरुवार के 570.30 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 571.00 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट रही है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 563.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा जेट एयरवेज के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 796.00 रुपये और निचला स्तर 283.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख