शेयर मंथन में खोजें

इस नये क्षेत्र में शुरुआत करेगी मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital)

मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) का शेयर आज बीएसई में कमजोर स्थिति में है।

खबरों के अनुसार दुपहिया वाहन ऋण कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करते हुए अब कार ऋण क्षेत्र में भी शुरुआत करेगी। इससे पहले कंपनी की दुपहिया वाहनों के फाइनेंस के मामले में केवल महिलाओं के लिए ऋण योजना काफी सफल रही है, जिसके तहत कंपनी 7.19% ब्याज दर के साथ ऋण देती। मुथूट कैपिटल की यह योजना देश के 15 राज्यों में फैली है।
बीएसई में मुथूट कैपिटल का शेयर गुरुवार के 213.65 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 211.20 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में और गिर गया। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 11.85 रुपये या 5.55% की कमजोरी के साथ 201.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा मुथूट कैपिटल के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 235.00 रुपये और निचला स्तर 122.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख