शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank ) ने इस तरह जुटाये 930 करोड़ रुपये, शेयर में मजबूती

सिंडिकेट बैंक ने 930 करोड़ रुपये जुटाये है।

बैंक ने बेसल III कंप्लाएंट बांड जारी कर यह राशि जुटायी है। बैंक ने 430 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ 500 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के लिए बोलियां आमंत्रित की थी। बीएसई में सिंडिकेट बैंक के शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 81.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 82.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 80.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.15 बजे कंपनी के शेयर 0.90 रुपये या 1.12% की बढ़त के साथ 81.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख