शेयर मंथन में खोजें

तो यह बैंक बेचेगा पीटीसी इंडिया (PTC India) में अपनी हिस्सेदारी

बीएसई में आज पीटीसी इंडिया (PTC India) का शेयर मजबूत स्थिति में है।

खबरों के अनुसार मैक्वेरी बैंक पीटीसी इंडिया में अपनी पूरी 5.59% हिस्सेदारी बेचेगा। बैक अपनी यह हिस्सेदारी द्वितीयक बाजार बिक्री के जरिये बेचेगा।
बीएसई में पीटीसी इंडिया का शेयर गुरुवार के 78.80 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 78.55 रुपये पर खुला और और 81.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूत स्थिति में आने के बाद बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब सवा 3 बजे पीटीसी इंडिया का शेयर 0.75 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 79.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पीटीसी इंडिया के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 82.90 रुपये और निचला स्तर 50.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख