शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का तिमाही लाभ बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 18.51% की बढ़त और आमदनी में 17.77% की गिरावट हुई है। कंपनी का लाभ 6,369 करोड़ रुपये बढ़ कर 7,548 करोड़ रुपये और आमदनी 67,533 करोड़ रुपये से घट कर 55,529 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6.10 रुपये या 0.61% की बढ़त के साथ 1,012.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,089.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 819.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख