शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) देगी अधिक डेटा टैरिफ

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के साथ ही अधिक डेटा टैरिफ देने की घोषणा की है।

खबरों के अनुसार कंपनी 2जी, 3जी और 4जी इंटरनेट पैक पर 45% अधिक डेटा देगी। आइडिया सेल्युलर अब 3 दिन वाले 17 रुपये के 2जी पैक पर 75 के बजाय 110 एमबी और 3 दिन ही दिन वाले 22 रुपये के 3जी और 4जी पैक पर 65 की जगह 90 एमबी डेटा देगी।
बीएसई में शुक्रवार को आइडिया सेल्युलर का शेयर 3.55 रुपये या 3.30% की बढ़त के साथ 111.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आइडिया सेल्युलर का शेयर 186.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 96.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख