शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने घटायी एमसीएलआर

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपनी एमसीएलआर में 5 से 10 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने एमसीएलआर घटा कर रात भर के लिए 8.90%, एक महीने के लिए 8.95% और तीन महीनों के लिए 9.15% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.25%, एक साल की अवधि के लिए 9.30%, 2 साल के लिए 9.40% और 3 साल की अवधि के लिए 9.45% होगी। ये दरें आज से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर शुक्रवार के 564.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 571.80 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे ऐक्सिस बैंक का शेयर 8.25 रुपये या 1.46% की बढ़त के साथ 573.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में ऐक्सिस बैंक के शेयर का उच्च स्तर 609.90 रुपये और निचला स्तर 366.65 रुपये रहा है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 574.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख