शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने किये डिबेंचर आवंटित

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) की बैंकिंग और वित्त समिति ने 7,000 डिबेंचर आवंटित किये हैं।

कंपनी की समिति ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में प्रति 10,00,000 रुपये अंकित मूल्य वाले 7,000 आंशिक रूप से सुरक्षित भुगतान प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। समिति ने इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर शुक्रवार के 1,271.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,253.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 23.30 रुपये या 1.83% की गिरावट के साथ 1,248.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के शेयर का उच्च स्तर 1,308.95 रुपये और निचला स्तर 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख