शेयर मंथन में खोजें

तो इस कंपनी ने बेची वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics) में हिस्सेदारी

वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics) के शेयर में आज 1.64% की बढ़त हुई है।

खबरों के अनुसार न्यू सिल्क रूट ने शुक्रवार को वीआरएल लॉजिस्टिक्स में अपनी बची हुई 5.16% हिस्सेदारी 147 करोड़ रुपये में बेच दी है। कंपनी ने शेयर बाजारों में ब्लॉक व्यापार के जरिये यह बिकवाली सौदा किया है।
बीएसई में वीआरएल लॉजिस्टिक्स का शेयर शुक्रवार के 310.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 313.80 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे वीआरएल लॉजिस्टिक्स का शेयर 5.10 रुपये या 1.64% की बढ़त के साथ 316.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयर का उच्च स्तर 478.70 रुपये और निचला स्तर 253.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख