शेयर मंथन में खोजें

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की प्रशासनिक समिति का बड़ा फैसला

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की प्रशासनिक समिति ने अपनी बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।

समिति ने 14 जुलाई को हुई अपनी बैठक में प्रति 10 लाख रुपये अंकित मूल्य वाले 350 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी है। कंपनी इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी कर 35 करोड़ रुपये जुटायेगी। इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को एनएसई में सूचीबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार के 1,557.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,555.05 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर 6.15 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 1,551.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में पिरामल इंटरप्राइजेज के शेयर का उच्च स्तर 1,589.20 रुपये और निचला स्तर 805.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख