शेयर मंथन में खोजें

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने खरीदे सहयोगी कंपनी के शेयर

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने अपनी सहयोगी कंपनी के 50,000 इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं।

कंपनी ने पार्श्वनाथ रियल्टी वेंचर्स के ये शेयर प्रति 10 रुपये में खरीदे हैं। इन इक्विटी शेयरों की खरीद के साथ ही पार्श्वनाथ रियल्टी वेंचर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स की सहायक कंपनी बन गयी है।
बीएसई में पार्श्वनाथ डेवलपर्स का शेयर शुक्रवार के 22.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 23.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे पार्श्वनाथ डेवलपर्स का शेयर 0.15 रुपये या 0.65% की मामूली गिरावट के साथ 22.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में पार्श्वनाथ डेवलपर्स के शेयर का उच्च स्तर 30.00 रुपये और निचला स्तर 14.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख