शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ऐसे जुटायेगी 20 करोड़ डॉलर

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी 20 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी यह रकम असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय बॉंड जारी कर के जुटायेगी। कंपनी इन बॉंडों से हासिल होने वाली रकम से अपना मौजूदा कर्ज चुकायेगी। ग्लेनफार्मा इन बॉंडों को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सूचिबद्ध करेगी।
बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर शुक्रवार के 851.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 855.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 2.30 बजे ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 15.90 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 836.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर का उच्च स्तर 1,261.95 रुपये और निचला स्तर 671.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख