शेयर मंथन में खोजें

जिंदल पॉली फिल्म्स (Jindal Poly Films) ने शुरू की प्रोडक्शन लाइन

जिंदल पॉली फिल्म्स (Jindal Poly Films) ने कहा है कि कंपनी ने एक नयी प्रोडक्शन लाइन शुरू की है।

कंपनी ने महाराष्ट्र के नासिक में 41,000 टीपीए की सातवीं बीओपीपी फिल्म्स प्रोडक्शन लाइन की शुरुआत की है, जिससे इंडिया बीओपीपी की क्षमता बढ़ कर 2,51,000 टीपीए हो गयी है। यह पहले से कंपनी द्वारा घोषित किये गये 1,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय का हिस्सा है।
बीएसई में जिंदल पॉली फिल्म्स का शेयर शुक्रवार के 430.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 436.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 3 बजे जिंदल पॉली फिल्म्स का शेयर 6.00 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 436.00 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में जिंदल पॉली फिल्म्स के शेयर का उच्च स्तर 612.00 रुपये और निचला स्तर 273.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख