शेयर मंथन में खोजें

अतुल (Atul) के तिमाही लाभ में हुई 31.88% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के लाभ की तुलना में अतुल (Atul) के लाभ में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 31.88% की बढ़त हुई है।

इसके अलावा कंपनी की आमदनी में भी 7.32% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 61.07 करोड़ रुपये से बढ़ कर 80.54 करोड़ रुपये और आमदनी 634.74 करोड़ रुपये से बढ़ कर 680.67 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में अतुल का शेयर सोमवार के 2,079.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 2,085.25 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में ही यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 9.35 बजे यह 8.65 रुपये या 0.42% की गिरावट के साथ अतुल का शेयर 2,071.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख