शेयर मंथन में खोजें

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) का लाभ 202.27% बढ़ा

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के तिमाही लाभ में 202.27% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 7.48 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 22.61 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि टाटा मेटालिक्स की आमदनी में 4.98% की गिरावट हुई है। कंपनी की आमदनी 257.76 करोड़ रुपये से बढ़ कर 244.92 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर सोमवार के 458.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 461.20 रुपये पर खुला और 480.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूत शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार से ही टाटा मेटालिक्स का शेयर हरे निशान पर ही है।। करीब सवा 11 बजे टाटा मेटालिक्स का शेयर 13.65 रुपये या 2.97% की बढ़त के साथ 472.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख