शेयर मंथन में खोजें

पैरीज शुगर्स (Parrys Sugars) को इस बार हुआ लाभ

पैरीज शुगर्स (Parrys Sugars) को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में लाभ हुआ है।

कंपनी को इस बार 1.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के समान समय में कंपनी को 33.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि पैरीज शुगर्स की आमदनी 73.37 करोड़ रुपये से घट कर 65.72 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में पैरीज शुगर्स का शेयर मंगलवार के 66.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 65.90 पर खुला है। करीब पौने 11 बजे पैरीज शुगर्स का शेयर 3.20 रुपये या 4.83% की गिरावट के साथ 63.00 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में पैरीज शुगर्स के शेयर का उच्च स्तर 71.90 रुपये निचला स्तर 13.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख