शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) का शेयर हुआ मजबूत

पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) ने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 85.9 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार 126.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही पीआई इंडस्ट्रीज की आमदनी भी 592.10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 683.4 करोड़ रुपये रही। इस तरह कंपनी के लाभ में 47.7% और आमदनी में 15.4% की बढ़त हुई है। इसके अलावा पीआई इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन भी 22.7% से बढ़ कर 24.2% रहा।
बीएसई में पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 727.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 744.95 पर खुला और 786.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। करीब 11 बजे पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर 32.65 रुपये या 4.49% की बढ़त के साथ 760.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख