शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) ने किया समझौता

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) ने अमेरिका की मिडस्ट्रीम प्रमुख कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता अमेरिका में एक प्रतिष्ठित गैस परियोजना के लिए 274 किलोमीटर से अधिक के दूरी के लिए भारी दीवार, बड़े व्यास, 18 मीटर लंबाई, अनुदैर्ध्य सॉ लाइन पाइप की आपूर्ति के लिए किया है। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक (कुल ठेके) 5,500 करोड़ रुपये की हो गयी है।
बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर मंगलवार के 88.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 89.05 रुपये पर खुला है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 89.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा वेलस्पन कॉर्प का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 153.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 69.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख