शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने की वॉटर एटीएम की स्थापना

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने मानेसर के कसान गाँव में एक वॉटर एटीएम की स्थापना की है।

कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत अपनी समुदाय सुरक्षित पेयजल परियोजना की शुरुआत करते हुए 20 लाख रुपये की लागत से इस एटीएम की स्थापना की है। यह वॉटर एटीएम प्रति घंटे 1,000 लीटर शुद्द पानी उत्पन्न करने की क्षमता रखता है, जिससे कसान गाँव के 10,000 से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर मंगलवार के 4,485.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 4,521.60 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 76.65 रुपये या 1.71% की बढ़त के साथ 4,562.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा मारुति सुजुकी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 4,789.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 3,202.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख