शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मिला 127 करोड़ रुपये का ठेका

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को अफ्रीकी देश रवांडा में 127 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को रवांडा एग्रीकल्चर बोर्ड ने एक्सपोर्ट टार्गेटेड मॉडर्न इरिगेटेड एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट के तहत महामा क्षेत्र (रवांडा) में सिंचाई और वाटरशेड विकास के लिए यह कार्य सौंपा है। जैन इरिगेशन को यह परियोजना रवांडा-तंजानिया बोर्डर पर पूरी करनी है।
ठेका मिलने से कंपनी के शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 52.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 51.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 54.15 रुपये तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.59% की बढ़ोतरी के साथ 53.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख