शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले चीन और यूरेशिया में पेटेंट

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को चीन और यूरेशिया में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को ये पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को मिले पेटेंटों की वैधता 2034 तक है।
पेटेंट मिलने की सकारात्मक खबर के बावजूद सुवेन लाइफ के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 290.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 295.05 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में आज सुबह से ही गिरावट का रुख देखने को मिला है। करीब 2 बजे सुवेन लाइफ के शेयरों में 14.40 रुपये या 4.95% की कमजोरी के साथ 276.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख