शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) को नीलामी में मिले 41 तेल-गैस ब्लॉक

वेदांत (Vedanta) को नीलामी में 41 तेल-गैस ब्लॉक हासिल हुए हैं।

देश में पहली बार आयोजित खुली रकबा नीलामी में 55 तेल-गैस ब्लॉकों के लिए बोली लगी, जिसमें 41 के लिए वेदांत ने बाजी मार ली। इस नीलामी में सरकारी कंपनियों को खास कामयाबी नहीं मिली। ऑयल इंडिया को 9 और ओएनजीसी को केवल 2 ब्लॉक ही हाथ लगे। वहीं गेल, भारत पेट्रोलियम की इकाई और हिंदुस्तान ऑयल को 1-1 ब्लॉक मिला।
उधर बीएसई में वेदांत का शेयर 230.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 233.55 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 238.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.48% की मजबूती के साथ 231.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख