शेयर मंथन में खोजें

तो वी2 रिटेल (V2 Retail) ने इस राज्य में खोला नया स्टोर

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने अपने 68वें खुदरा स्टोर का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी ने अपना नया स्टोर असम के बारपेटा में खोला है, जो राज्य में इसका चौथा स्टोर है। बता दें कि वी2 रिटेल के कुल 68 खुदरा स्टोर देश में 17 राज्यों के 62 शहरों में है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने झारखंड के चास में भी एक स्टोर की शुरुआत की थी।
नये स्टोर की शुरुआत की खबर से वी2 रिटेल के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 399.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 407.25 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह 7.05 रुपये या 1.76% की मजबूती के साथ 407.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख