शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरधारकों ने दी टाटा टेलीसर्विसेज के विलय को मंजूरी

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरधारकों ने कंपनी और टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के विलय को मंजूरी दे दी है।

विलय प्रस्ताव के पक्ष में एयरटेल के 99.97% शेयरधारकों ने वोट दिया। अब कंपनी विलय प्रस्ताव के लिए एनसीएलटी (NCLT) की मंजूरी लेगी। भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के मार्च 2019 तक एक होने की उम्मीद है, जिससे एयरटेल के उपभोक्ता आधार को मजबूती मिलेगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 374.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 375.00 रुपये पर खुला और पौने 10 बजे के करीब 382.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 4.40 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 379.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख