शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) करेगी उत्तराखंड में विस्तार

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करेगी।

खबर है कि कंपनी ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने राज्य में दूरसंचार, जैविक खेती और हॉस्पिटैलिटी में निवेश करने के लिए उत्सुकता जतायी है। अंबानी ने मुंबई में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह (Trivendra Singh) के साथ निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने के साथ ही राज्य में स्कूलों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर इंटरनेट पहुँचाने में रुचि दिखायी है। उत्तराखंड में जैविक सब्जियों और हर्बल उत्पादों की बड़ी संभावना है। रिलायंस राज्य के पर्यटन क्षेत्र में भी निवेश कर सकती है।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,294.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,300.00 रुपये पर खुला, मगर हरे निशान में जमा नहीं रह सका। करीब पौने 12 बजे यह 12.80 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 1,281.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख