शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने बेचा मुम्बई में स्थित विद्युत कारोबार

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को अपने मुम्बई में स्थित विद्युत कारोबारी की बिक्री पूरी कर ली है।

दोनों कंपनियों के बीच दिसंबर 2017 में हुआ यह सौदा 18,800 करोड़ रुपये का था। इससे रिलायंस इन्फ्रा को अपना ऋण 7,500 करोड़ रुपये तक घटाने में मदद मिलेगी, जो कि अभी करीब 22,000 करोड़ रुपये का है। रिलायंस इन्फ्रा ने अगले वर्ष तक अपना ऋण शून्य करने की योजना बनायी है।
सौदा पूरा होने की खबर से रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 438.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 443.70 रुपये पर खुला और 458.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.05 बजे यह 18.90 रुपये या 4.31% की बढ़ोतरी के साथ 457.70 रुपये पर चल रहा है। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर इस समय 2.63% की गिरावट के साथ 228.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख