शेयर मंथन में खोजें

10% से अधिक उछला यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) का शेयर

आज यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के शेयर में 10% से अधिक की मजबूती देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार बैंक 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है, जिसके लिए यह पहले केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त करने की कोशिश करेगा। इसके बाद कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा यूनाइटेड बैंक रियल एस्टेट, कृषि और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों पर नजर बनाये रखेगा।
गौरतलब है कि बैंक के आवासीय ऋण कारोबार में 32% और काल लोन कारोबार में 18% की बढ़त दर्ज की गयी है।
बीएसई में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 11.26 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 11.80 रुपये पर खुल कर 12.79 रुपये तक चढ़ा। करीब 2 बैंक के शेयरों में 1.19 रुपये या 10.57% की तेजी के साथ 12.45 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख