शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) ने की विश्व की सबसे बड़ी सोलर रूफटॉप स्थापित

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar) ने विश्व की सबसे बड़ी सोलर रूफटॉप स्थापित की है।

कंपनी ने मुम्बई में स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (Cricket Club of India) क्रिकेट स्टेडियम की छत पर 820.8 केडब्ल्यूपी सोलर रूफटॉप सिस्टम का शुभारंभ किया है। टाटा पावर सोलर ने इस परियोजना को केवल 100 दिनों में पूरा कर दिया, जिससे प्रति वर्ष 11.2 लाख से अधिक बिजली इकाई उत्पादित होगी। सोलर रूफटॉप सिस्टम से 25% की विद्युत खपत लागत की बचत होगी।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर 76.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 77.25 रुपये पर खुला। कंपनी का शेयर आज 77.35 रुपये और 76.45 रुपये के दायरे में रहा है। करीब 3 बजे टाटा पावर के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.39% की मामूली कमजोरी के साथ 76.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख