शेयर मंथन में खोजें

वेव सिनेमाज (Wave Cinemas) को खरीदने की दौड़ में पीवीआर (PVR) शामिल

खबरों के अनुसार प्रमुख मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर (PVR) वेव सिनेमाज (Wave Cinemas) को खरीदने की दौड़ में शामिल है।

वेव सिनेमाज प्रीमियम मूवी थियेटर श्रृंखला है, जिसकी उत्तर भारत में स्थिति मजबूत है। वेव सिनेमाज की 46 स्क्रीन हैं। खबर है कि 400-450 करोड़ रुपये के सौदे से पीवीआर की उत्तर भारत में स्थिति मजबूत होगी।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,361.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,379.95 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 1,399 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखी गयी। करीब 3.20 बजे पीवीआर के शेयरों में 11.90 रुपये या 0.87% की बढ़ोतरी के साथ 1,373.25 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख