शेयर मंथन में खोजें

20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर आईटीआई (ITI) का शेयर

बीएसएनएल (BSNL) से 6,633.55 करोड़ रुपये का ठेका मिलने से आईटीआई (ITI) का शेयर 20% की जबरदस्त उछाल के साथ ऊपरी सर्किट में पहुँच गया।

आईटीआई को बीएसएनएल से इसके 6,945 बीटीएस साइट्स के जीएसएम नेटवर्क के पैसिव इन्फ्रा के संचालन, रखरखाव और बिक्री तथा विपणन के लिए मिला है। बीएसएनएल का जीएसएम नेटवर्क उत्तर प्रदेश (यूपी) पूर्व, यूपी पश्चिम, उत्तराखंड और तमिलनाडु सर्किल में फैला है।
बीएसई में आईटीआई का शेयर 93.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 100.00 रुपये पर खुला और बढ़त के रुख के बीच तीन बजे के बाद 111.75 रुपये के ऊपरी सर्किट पर पहुँचा। अंत में यह 18.60 रुपये या 19.97% की बढ़ोतरी के साथ 111.75 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख