शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो शामिल हैं।

टीवीएस मोटर - सालाना आधार पर कंपनी की अगस्त बिक्री 8% की बढ़त के साथ 3.43 लाख इकाई रही।
एस्कॉर्ट्स - एस्कॉर्ट्स ने अगस्त में सालाना आधार पर 4.9% अधिक 4,812 ट्रेक्टर बेचे।
आयशर मोटर्स - आयशर मोटर्स की कुल वीई कारोबारी वाहन बिक्री 32.8% की बढ़त के साथ 6,069 इकाई रही।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की अगस्त बिकवाली साल दर साल आधार पर 27% की बढ़त के साथ 58,262 इकाई रही।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कुल अगस्त वाहन बिक्री 14% बढ़ कर 48,324 इकाई रही।
अशोक लेलैंड - अशोक लेलैंड ने अगस्त में साल दर साल आधार पर कुल 27% अधिक 17,386 इकाई वाहन बेचे।
मारुति सुजुकी - मारुति सुजुकी की कुल अगस्त बिक्री 3.4% घट कर 1.58 लाख इकाई रही।
अतुल ऑटो - अगस्त बिक्री 10.12% बढ़ कर 4,430 इकाई रही।
एसएमएल इसुजु - कंपनी ने अगस्त 2017 में 541 वाहनों के मुकाबले अगस्त 2018 में 744 वाहन बेचे।
विप्रो - विप्रो ने अलाइट सॉल्युशंस से 1.5 अरब डॉलर का कार्य हासिल किया।
लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक - लार्सन ऐंड टुब्रो लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक के 59 लाख शेयर बेचेगी।
वेदांत - केके कौरा ने कंपनी के अंतरिम सीईओ के पद से इस्तीफा दिया। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख