शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ, शेयर मजबूत

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने तीन नये फैशन स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने बिहार नें एक और असम में दो नये स्टोर खोले हैं, जिससे भारत के 15 राज्यों के 152 शहरों में इसके कुल स्टोरों की संख्या 184 हो गयी है। इसके साथ ही कंपनी के बिहार में 34 फैशन तथा 5 कंपोजिट स्टोर और असम 2 फैशन स्टोर हो गये हैं। नये स्टोर खोलने की खबर से कंपनी के शेयर में 2% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 3,175.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 3,199.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 3,295.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर (3,298.00 रुपये) के काफी करीब है। 12.35 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 78.35 रुपये या 2.47% की मजबूत के साथ 3,253.45 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख