शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) करेगी कारोबारी परियोजना के लिए 1,439.11 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) गुरुग्राम में एक कारोबारी परियोजना के लिए 1,439.11 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

डीएलएफ को गुरुग्राम में कार्यालय परिसर का लगभग 10 लाख वर्ग फुट तक का विस्तार करने की मंजूरी मिल गयी है। इससे पहले कंपनी ने इसी परियोजना में करीब 412.67 करोड़ रुपये के निवेश का ही निवेश करने की योजना बनायी थी।
हरियाणा सरकार ने अपनी नयी टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) पॉलिसी के तहत मंजिल क्षेत्र अनुपात (एफएआर) में वृद्धि की, जिसके बाद डीएलएफ ने 12 एकड़ में फैली अपनी साइबर पार्क परियोजना में डीएलएफ ने अधिक निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए आवेदन किया।
दूसरी ओर बीएसई में डीएलएफ का शेयर 220.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 212.50 रुपये पर खुला और 210.25 रुपये के निचले भाव तक गिरा। सत्र के अंत में यह 9.95 रुपये या 4.51% की गिरावट के साथ 210.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख