शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आइडिया सेल्युलर, ऐक्सिस बैंक, एनएचपीसी, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इन्फ्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आइडिया सेल्युलर, ऐक्सिस बैंक, एनएचपीसी, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इन्फ्रा शामिल हैं।

आइडिया सेल्युलर - आइडिया सेल्युलर ने किये 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित।
रिलायंस कैपिटल - रिलायंस कैपिटल 11 सितंबर को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने पर विचार करेगी।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 2 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन किया है।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स - पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने हेराल्ड टेक का अधिग्रहण किया।
जीएमआर इन्फ्रा - जीएमआर इन्फ्रा ने चार इंडोनेशियाई कंपनियों में हिस्सेदारी बेची।
जीटीएल इन्फ्रा - कंपनी ने दिवालिया कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया।
रिलायंस इन्फ्रा - कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार को 2,640 करोड़ रुपये के बिजली बकाया का भुगतान किया।
एनएचपीसी - कंपनी ने भारत में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजनाओं में परामर्श और संयुक्त सहयोग के लिए बीएचईएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
वीएसटी टिलर्स - अगस्त 2018 में कंपनी ने 1,646 पावर टिलर्स और 517 ट्रैक्टर बेचे।
हिकाल - इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प ने कंपनी के 39,82,517 शेयर बेच दिये। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख