शेयर मंथन में खोजें

8 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली दूसरी कंपनी बनी टीसीएस (TCS)

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाद देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस (TCS) 8 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली दूसरी कंपनी बन गयी है।

साथ ही कंपनी का शेयर भी 2,097.00 रुपये के 52 हफ्तों के नये उच्च स्तर पर पहुँच गया है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,054.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,055.00 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे टीसीएस के शेयरों में 39.00 रुपये या 1.90% की मजबूती के साथ 2,094.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टीसीएस की बाजार पूँजी 8,01,722.79 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि इससे पहले मई 2018 के अंतिम सप्ताह में टीसीएस 7 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली पहली कंपनी बनी थी। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह आँकड़ा छुआ था, मगर 7 से 8 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली कंपनी बनने के मामले में रिलायंस ने टीसीएस को पछाड़ दिया। मगर पिछले करीब एक हफ्ते में रिलायंस में मुनाफावसूली देखी गयी है और इसके शेयर में गिरावट आयी है, जिसके नतीजे में कंपनी की बाजार पूँजी 8 लाख करोड़ रुपये से कम की हो गयी है। आज 12.50 बजे के करीब ही रिलायंस का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले 22.60 रुपये या 1.84% की मजबूती के साथ 1,253.00 रुपये पर है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,93,537.14 करोड़ रुपये की है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख