शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने वापस मंगायी टिगोर के डीजल वेरिएंट वाली कारें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी टिगोर के डीजल वेरिएंट वाली कारें वापस मंगायी हैं।

कंपनी ने इन कारों का उत्पादन पिछले साल 06 मार्च से 01 दिसंबर के दौरान किया गया था। टाटा मोटर्स ने न कारों को वापस मंगाने का विशिष्ट कारण बताया है और न ही वापस मंगायी कारों की संख्या। हालाँकि खबर है कि यह संख्या 7,000-9,000 इकाई तक हो सकती है। जबकि कंपनी ने संभावित गड़बड़ी को मुफ्त में ठीक करवाने के लिए उपभोक्ताओं को नजदीकी डीलरों से संपर्क करने के लिए कहा है।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 266.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 270.60 रुपये पर खुल कर 263.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में पौने 2 बजे के करीब 3.45 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 263.25 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख