शेयर मंथन में खोजें

14% से अधिक उछला हैथवे केबल (Hathway Cable) का शेयर

नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ साझेदारी की खबर से हैथवे केबल (Hathway Cable) के शेयर में आज 14% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

खबरों के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत हैथवे केबल नेटफ्लिक्स के 8 लाख सब्सक्राइबर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा देगी। साझेदारी के अनुसार हैथवे के सेट-टॉप बॉक्स के जरिये नेटफ्लिक्स की सुविधा दी जायेगी। इसके साथ एक रिमोट मिलेगा, जिसमें नेटफ्लिक्स का एक खास बटन होगा, जिसके जरिये उपभोक्ता सीधे यह सेवा शुरू कर सकेंगे। केबल ब्रॉडबैंड प्रदाता के उपभोक्ता नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन का भुगतान हैथवे बिल के जरिये कर सकेंगे।
उधर बीएसई में हैथवे केबल का शेयर 18.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 18.45 रुपये पर शुरुआत के बाद 22.00 रुपये के ऊपरी भाव तक उछला। 2.10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.60 रुपये या 14.17% की तेजी के साथ 20.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख