शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश किये नये सहज कॉम्बो रिचार्ज पैक

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नये सहज कॉम्बो रिचार्ज पैक शुरू किये हैं।

अब एयरटेल के उपभोक्ता डेटा, टॉक टाइम, टैरिफ और वेलिडिटी किफायती कीमतों पर एक ही पैक में प्राप्त कर सकेंगे। एयरटेल ने उपभोक्ताओं के बीच रिसर्च और उनसे प्रतिक्रिया लेकर नये प्लानों को तैयार किया है। उपभोक्ताओं ने विभिन्न रिचार्ज के बजाय टॉक टाइम, टैरिफ और डेटा के एक ही पैक में होने की जरूरत बतायी थी।
एयरटेल के नये प्लानों में 35, 65 और 95 रुपये वाले रिचार्ज शामिल हैं। कंपनी शुरुआत में इन्हें पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम यूपी में शुरू करेगी। अगले कुछ हफ्तों में इन्हें देश के अन्य हिस्सों में पेश किया जायेगा।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर आज सुबह से ही दबाव में है। 384.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 384.25 रुपये पर खुल कर 377.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद कंपनी के शेयरों में पौने 3 बजे के आस-पास 4.20 रुपये या 1.09% की कमजोरी के साथ 380.05 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख