शेयर मंथन में खोजें

बिक्री घटने से टूटा फोर्स मोटर्स (Force Motors) का शेयर

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की अगस्त वाहन बिक्री में साल दर साल आधार पर 25% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले वर्ष अगस्त में 2,779 इकाइयों (निर्यात सहित) के मुकाबले इस बार कारोबारी और उपयोगिता वाहन निर्माता कंपनी ने 2,083 इकाइयाँ बेचीं हैं। इनमें छोटे और हल्के वाहनों की बिक्री 29% घट कर 1,142 इकाई और यूवी (Utility Vehicle), एसयूवी और ट्रेक्टर बिक्री 20% घट कर 941 इकाई रही।
उधर बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 2,434.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,440.85 रुपये पर खुल कर 2 बजे के करीब तेजी से 2,321.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 3.20 बजे के आस-पास 101.15 रुपये या 4.16% की कमजोरी के साथ 2,320.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख