शेयर मंथन में खोजें

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने निर्लेप अप्लायंसेज (Nirlep Appliances) में खरीदी हिस्सेदारी

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने 34 करोड़ रुपये में निर्लेप अप्लायंसेज (Nirlep Appliances) में 80% हिस्सेदारी खरीदी है।

15 जून 2018 को कंपनी ने 42.5 करोड़ रुपये में निर्लेप अप्लायंसेज की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया था। यह सौदा दो किस्तों में पूरा होना था, जिसमें 80% हिस्सेदारी की पहली किस्त पूरी हो चुकी है।
उधर हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के बावजूद बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में गिरावट आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 569.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 571.00 रुपये पर खुल कर 544.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 19.90 रुपये 3.49% की कमजोरी के साथ 549.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख