शेयर मंथन में खोजें

5% से अधिक टूटा डीएलएफ (DLF) का शेयर

आज प्रमुख रियल्टी कंपनी डीएलएफ (DLF) का शेयर 5% से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में डीएलएफ का शेयर 212.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 210.00 रुपये पर खुल कर लगभग पूरे सत्र में लाल निशान में रहा। कारोबार के दौरान 198.80 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में यह 11.35 रुपये 5.34% की कमजोरी के साथ 201.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
आज बाजार में गिरावट के बीच अधिकतर रियल्टी शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। गिरावट का कारण शीर्ष अदालत का वह फैसला बताया जा रहा है, जिसके अनुसार सॉलिड वेस्‍ट मैनेजमेंट एक्‍ट के तहत पॉलिसी न बनाने वाले राज्‍यों (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़) में निर्माण पर प्रतिबंध लग गया है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख