शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks in News) : इन्फोसिस, यस बैंक, वेलस्पन कॉर्प, बजाज ऑटो और एचडीएफसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, यस बैंक, वेलस्पन कॉर्प, बजाज ऑटो और एचडीएफसी शामिल हैं।

इन्फोसिस - सिंगापुर में संयुक्त उद्यम बनाने के लिए इन्फोसिस और टेमासेक ने करार किया।
एलऐंडटी टेक्नोलॉजी - कंपनी ने ग्राफीन सेमिकंडक्टर का अधिग्रहण करने के लिए करार किया।
यस बैंक - बैंक की समिति 11 सितंबर को ऋण प्रतिभूतियाँ जारी करने पर विचार करेगी।
वेलस्पन कॉर्प - वेलस्पन कॉर्प ने अमेरिका क्षेत्र में तेल और गैस परियोजना के लिए 220 केएमटी पाइप्स की आपूर्ति के लिए समझौता किया।
विजया बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
रिलायंस नेवल - आईडीबीआई बैंक ने एनसीएलटी में दिवालिया कार्रवाई के लिए रिलायंस नेवल के खिलाफ याचिका दाखिल की।
बजाज ऑटो - कंपनी तिपहिया और चौपहिया वाहन क्षमता का विस्तार करेगी।
अपोलो हॉस्पिटल्स - दो स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दिया।
इंडोस्टार कैपिटल - कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंटर आवंटित किये।
अजमेरा रियल्टी - कंपनी ने अनिर्देश डेवलपर्स में 85% हिस्सेदारी खऱीदी।
एचडीएफसी - एचडीएफसी ने कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट की 5.1% हिस्सेदारी बेची। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख