शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को इसलिए मिली आरबीआई की मंजूरी

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

बैंक को यह मंजूरी 655.30 करोड़ रुपये के बॉन्डों पर कॉल ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए मिली है। कॉल ऑप्शन का प्रयोग 17 सितंबर को किया जायेगा। बता दें कि कॉल ऑप्शन में, बॉन्ड जारीकर्ता इनकी मैच्योरिटी तिथि से पहले ही इन्हें रिडीम कर सकता है।
इस खबर का बैंक के शेयर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 15.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 15.35 रुपये पर खुलने के बाद 11 बजे के करीब 0.05 रुपये या 0.33% की मामूली गिरावट के साथ 14.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख