शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने घटायी कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज में हिस्सेदारी

एचडीएफसी (HDFC) ने कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (Computer Age Management Services) में हिस्सेदारी घटायी है।

एचडीएफसी ने म्यूचुअल फंड ट्रांसफर कंपनी में यह हिस्सेदारी मॉरीशस की ग्रेट टेरेन इन्वेस्टमेंट (Great Terrain Investment) को 169.52 करोड़ रुपये में बेच दी है। हालाँकि अभी भी कंपनी की कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट में 5.99% हिस्सेदारी बाकी है।
इस खबर का एचडीएफसी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,954.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,956.00 रुपये पर खुल कर 1,934.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 11.20 बजे के करीब यह 16.55 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 1,937.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख